एक संवाददाता, अप्रैल 13 -- बिहार के मुंगेर जिले में दारोगा की पत्नी की मौत पति के सर्विस पिस्टल से हो गई। महिला की मौत के बाद उनके पिता ने सनसनीखेज आऱोप लगाए हैं। दरअसल यहां बिथान बाजार निवासी रंजीत कुमार प्रसाद की 29 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी की मुंगेर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना में इस्तेमाल हथियार उसके पति एसआई चंदन कुमार की सर्विस पिस्टल बताई जा रही है। गोली मधु के सीने को आर-पार कर गई, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मधु कुमारी अपने पति के साथ पिछले तीन महीने से मुंगेर जिले के जमालपुर में किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मधु खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। उस...