पटना, मई 26 -- बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1799 पदों पर बहाली को लेकर 27 मई को मुख्य लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा को लेकर पटना सहित पांच जिलों में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बताया कि पटना के 24, गया के 10, दरभंगा के 10, पूर्णिया के सात और भागलपुर के आठ केंद्रों पर परीक्षा की पूरी तैयारी की गयी है। मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के छह गुना अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण कोटिवार मेधानुसार किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को अगले चरण की शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। गौरतलब है कि इन पदों के लिए जनवरी 2026 में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...