सीवान, जनवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के 15 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बीपीएसएससी के तत्वावधान में दारोगा भर्ती की परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से व दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक व दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य था। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर जैमर लगाए गए थे, साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी, बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जा रही थी। सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ देखी गई। समय से पहले केन्द्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.