बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- दारोगाबिगहा में निकली कलश शोभा यात्रा सैकड़ों भक्तों ने किया नगर भ्रमण, लगे जय श्रीराम के जयकारे फोटो : तुंगी केके 08 : तुंगी के दारोगाबिगहा में बुधवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड की तुंगी पंचायत के दारोगाबिगहा में बुधवार को सैकड़ों भक्तों ने कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली। सैकड़ों भक्तों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभा यात्रा गांव स्थित शिव मंदीर पहुंची। वहां विधि विधान से कलश स्थापना किया गया। इसके साथ ही एक दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। भक्त सोनू पांडेय ने कहा कि विश्व शांत के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें पवन सिंह, राम बाबू, मनीष सिंह, सुजीत सिंह, कुमार गौरव, विश्व सिंह, विशाल, सचिन कुमार, टुटु कुमार, शबनम, अक्षय कुमार, रौनक, ...