हजारीबाग, अप्रैल 7 -- दारू प्रतिनिधि 27 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छोटका इरगा निवासी गुलाब साव 32 वर्ष की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत के बाद दारू में जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह से ही परिजनों और ग्रामीणों ने दारू चौक के पास एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित परिवार को मृतक के पत्नी के लिए नौकरी, सरकारी मुआवजे और आरोपियों की कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। यह जाम पांच घंटे तक रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर ट्रकों और यात्री बसों की लंबी कतार लग गई है। जिससे राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अपने घर का कमाऊ सदस्य था, उसकी मौत से परिवार के सामने संकट आ गया है।जाम की सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.