हजारीबाग, जनवरी 16 -- दारू प्रतिनिधि दारू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेढ़कुरी सिवाने नदी तट पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। मिलन समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के लिए सशक्त आवाज बनने का आह्वान किया। इस मौक़े पर पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, प्रदेश सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ रेणु कुमारी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष संगीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, मनीष कुशवाहा, दारू प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.