दारू थाना में जागरुकता बैठक, महिला सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों पर हुई चर्चा
हजारीबाग, जून 16 -- दारू प्रतिनिधिदारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने थाना परिसर में महिला जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया । बैठक में भूत-प्रेत व डायन जैसी अंधविश्वासपूर्ण कुरीतियों, पॉक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल उत्पीड़न तथा समाज में बढ़ रही अन्य सामाजिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाकर ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही। यह भी पढ़ें- महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक बैठक में मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.