हजारीबाग, मार्च 9 -- दारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध दारू प्रतिनिधिरविवार को दारू थाना परिसर में ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ हारून रशीद और संचालन थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में रामनवमी जुलूस को लेकर कई निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि रामनवमी जुलूस में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं बाजा बजाने वाले बाजा मालिक का नाम और मोबाइल नंबर समिति को देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जुलूस में शामिल होने वाले वाहन मालिकों का नाम, मोबाइल नंबर, समय सीमा एवं निर्धारित रूट की जानकारी पहले से प्रशासन को देने की बात कही गई। जुलूस के दौरान शराब का सेवन पूरी तरह प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.