बरेली, मार्च 31 -- एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश आंवला। नगर में सरकारी देसी शराब के ठेकों के पास अवैध रूप से संचालित हो रही कैंटीनों और उसमें दारू पीते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने आबकारी इंस्पेक्टर को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है तथा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर क्षेत्र में अधिकांश सरकारी शराब की दुकानों के परिसर या उनके बिल्कुल समीप कैंटीनें धड़ल्ले से चल रही हैं। इन कैंटीनों में शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है और जाम छलकाए जाते हैं। मंगलवार को इसी तरह की कैंटीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एसडीएम ने बताया कि उन्हें भी कुछ वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिस पर आबकारी इंस्पेक्टर से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.