सहारनपुर, फरवरी 8 -- देवबंद। भाजपा के अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज देश को दारुल उलूम की नहीं बल्कि दारुल उसूल की जरूरत है। इस दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को वेंटिलेटर पर बताया। अल्पसंख्यकों से स्नेह संवाद करने के भाजपा के कार्यक्रम में सबसे बड़े इस्लामी तालीम के विश्वविद्यालय दारुल उलूम पर ही हमला बोल भाजपा मुसलमानों को अपने साथ जोड़ने का सपना देख रही है। रविवार को देवबंद पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दारुल उलूम पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां जो हो रहा है वह अफसोस की बात है। कहा कि किसी भी संस्थान में दहशतगर्दी शिक्षा-दीक्षा की नहीं देशभक्ति की शिक्षा होनी चाहिए। कहा जो दहशतगर्दी की दीक्षा दे रहे हैं वह देशहित और समाज में काम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.