संवाददाता, अगस्त 21 -- यूपी के देवबंद में दारुल उलूम से 86 वर्ष पुरानी अफगानिस्तान के बादशाह की निशानी हटेगी। अफगानिस्तान के बादशाह ने 1940 में अपने नाम पर दारुल उलूम में बाब-ए-जाहिर गेट बनवाया था। अफगानिस्तान के पूर्व शासक के नाम से बना बाब-ए-जाहिर (जाहिर द्वार) को संस्था ने उसकी जर्जर हालत के चलते मिस्मार (गिराने) करने का निर्णय लिया है। इससे पहले वर्ष 2006 में भी इस गेट को हटाने का प्रस्ताव हुआ था लेकिन अफगानिस्तान के पूर्व शासक ने उनके द्वारा बनवाए गए गेट को हटवाने से इंकार कर संस्था को इससे अवगत करा दिया था। दारुल उलूम के चार प्रमुख द्वार में से एक प्रमुख बाब-ए-जहीर शाह को हटाने का निर्णय ले लिया गया है। जिसके लिए संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना खालिक मद्रासी ने बाकायदा नोटिस भी जारी किया है। 1359 हिजरी (1940) में अफगानिस्तान के बादशाह...