सहारनपुर, जनवरी 27 -- इस्लामिक शिक्षा के लिए विश्व में अहम स्थान रखने वाली संस्था दारुल उलूम और वक्फ दारुल उलूम सहित अन्य दीनी तालीम दे रहे मदरसों में गणतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिद रशीद के सामने स्थित मैदान में जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान पढ़ा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की आजादी में उलेमा के योगदान पर प्रकाश डाला गया। वहीं वक्फ दारुल उलूम में मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी और मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक सुहैल सिद्दीकी और पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज में सबा हसीब ने ध्वजा रोहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.