दारुल उलूम में गंगाजल चढ़ाने की हिंदू रक्षा दल की चेतावनी, देवबंद में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- UP News: हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 11 अगस्त शिवरात्रि पर दारुल उलूम में गंगाजल चढ़ाने की चेतावनी दी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी हरिद्वार से गंगाजल लेकर दारुल उलूम पहुंचेंगे। सोशल मीडिया पर उनका यह वायरल हो रहा है, हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ललित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पूर्व में सहारनपुर प्रशासन से दारुल उलूम में शिवालय होने का दावा कर जांच कराने की मांग की थी। प्रशासन स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए अब संगठन के सदस्य दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाएंगे। वीडियो में उन्होंने कहा है कि हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.