लखनऊ, दिसम्बर 7 -- मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के बन्दों की सेवा करना एक बहुत अच्छा कार्य है जो हर इन्सान को व्यक्तिगत एवं सामूहिक तौर पर समाज के लिए अंजाम देना चाहिए। ये बातें इमाम ईदगाह लखनऊ व काजी शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहीं। वे रविवार को इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया, मैक्स हास्पिटल और काइंड हस्पिटल के सौजन्य से दारूल उलूम फरंगी महल ईदगाह आयोजित मासिक निःशुल्क चिकित्सा कैम्प से बोल रहे थे। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि जरूरत मन्दों और गरीबों की सहायता व सहयोग करना इस्लाम की शिक्षा व हिदायत पर अमल करना है। समाज सेवा जैसे नेक काम के नमूने हमको रसूले पाक की सीरत और साहाबा के हालात में बहुत मिलते हैं। चिकित्सा शिविर में काइन्ड हास्पिटल्ल की पूरी टीम, मैक्स हास्पिटल्ल की पूरी टीम, बेग आई सेन्टर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.