सहारनपुर, अप्रैल 17 -- देवबंद। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर नया इस्लामिक शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही दारुल उलूम ने तलबा पर एक बार फिर मल्टीमीडिया (स्मार्ट/एंड्रॉयड) मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी छात्र के पास मल्टीमीडिया फोन पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसमे छात्र का निष्कासन भी संभंव है। दारुल उलूम के दारुल इकामा के नाज़िम-ए-आला (छात्रावास प्रभारी) मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने सभी पुराने और नए छात्रों को सूचित किया जाता है कि संस्थान परिसर के भीतर मल्टीमीडिया मोबाइल रखना पूर्णत: प्रतिबंधित है। यदि किसी छात्र के पास इस प्रकार का मोबाइल पाया जाता है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निष्कासन भी शामिल हो सकता है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.