मुजफ्फरनगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में शनिवार रात चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए कुछ युवकों ने दारुल उलूम देवबंद से मौलवियत की पढ़ाई कर रहे छात्र के साथ मारपीट करते हुए जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। आरोपियों ने दाढ़ी पकड़कर उसके साथ अभद्रता भी की और आरोप है कि चलती ट्रेन से उसे फेंकने का भी प्रयास किया। कोच में मौजूद लोगों ने छात्र को बचाया। छात्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरधना के गांव देवली खेडा उर्फ जेनपुर निवासी मोहम्मद मुंतजिर पुत्र क्यूम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देवबंद दारूल उलूम मदरसे में मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। घर से मदरसे जाने के लिए मेरठ कैंट से देवबंद जाने वाली ट्रेन में वह सवार हुआ। जिस डिब्बे में वह सवार हुआ उसमें ...