बोकारो, अप्रैल 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के दारिद पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। मुखिया ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य मनोज दास गुरु, पंचायत सेवक मो. नूरुल होदा, पंचायत सहायक बैजनाथ सोरेन सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुखिया गोपाल मुंडा ने कहा कि आगामी 15 से 17 अप्रैल तक पंचायत सचिवालय दारिद में 0 से 05 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। मुखिया ने आम लोगों से कहा कि जिनके बच्चों की उम्र 0 से 5 साल का है, वैसे माता-पिता पंचायत भवन में आकर अपने बच्चों का आधारकार्ड बनवा ले। यह भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनी बाबा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.