बोकारो, अप्रैल 15 -- प्रखंड के दारिद पंचायत सचिवालय भवन में बुधवार से 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधारकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो आगामी 17 अप्रैल तक जारी रहेगा। उक्त जानकारी दारिद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा ने दी। कहा कि 15 से 17 अप्रैल 2026 तक दारिद पंचायत भवन में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड अपडेट और नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित तिथियों को दारिद पंचायत भवन में आएं और अपने बच्चों का आधारकार्ड बनाये। यह भी पढ़ें- दारिद पंचायत सचिवालय में मनाई गई जयंती दारिद पंचायत सचिवालय भवन में बुधवार को आधारकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होते ही महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पंचायत भवन पहुंचने से लोगों की भीड़ लग गई थी।

हिंदी ह...