दारा सिंह की सजा मामले में फैसला ले ओडिशा
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ओडिशा सरकार से रवींद्र पाल उर्फ दारा सिंह की सजा कम करने की अर्जी पर फैसला लेने को कहा। अदालत ने आगे कहा कि आप इस मामले को ऐसे ही लटकाए नहीं रख सकते। दारा सिंह 1999 में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टुअर्ट स्टेन्स और उनके दो नाबालिग बेटों की हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा है। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने इस बात पर नाराजगी जताई कि राज्य सरकार ने कोर्ट को यह नहीं बताया कि सिंह की सजा कम करने की अर्जी पर कोई फैसला लिया गया है या नहीं। यह भी पढ़ें- जिस सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने की समयसीमा तय की, उसी ने फैसला सुनाने में लगा दिए 2 साल पीठ ने कहा कि अगर आप इसे खारिज करना चाहते हैं, तो कर दीजिए। आप फैसला लीजिए। हम उस पर कार्रवाई करेंगे। आप इसे ऐसे ही लटकाए नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.