अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल के कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉ. मो. फारूक की पुस्तक "दारा शिकोह: जीवन, दर्शन और रचनाएं" का मंगलवार को विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन एमएलसी पूर्व वीसी एएमयू प्रो. तारिक मंसूर द्वारा किया गया। प्रोफेसर रज़ा उल्लाह खान ने कहा कि दारा शिकोह की विचारधारा आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने गंगा-जमुनी तहज़ीब को भारत की असली पहचान बताते हुए कहा कि इसे मजबूत करने की आवश्यकता है, खासकर ऐसे समय में जब समाज में विभाजन की कोशिशें हो रही हैं। मुख्य वक्ता प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दारा शिकोह को एक बहुआयामी व्यक्तित्व बताया। यह भी पढ़ें- दारा शिकोह पर पुस्तक का विमोचन उन्होंने कहा कि दारा शिकोह न केवल एक कुशल विचारक थे, बल्कि एक उत्कृष्ट आर्किटेक्ट और इं...