दारानगर हिंसा में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- कलान। कलान थाना क्षेत्र के दारानगर अरथरी गांव में हुई जानलेवा हमले की घटना में घायल किसान जयवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और पीड़ित पक्ष में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि खेत से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद विवाद हुआ था, जिसके बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की घटना हुई। इस मामले में पुलिस पहले ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मौत की खबर के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और कुछ घरों में तोड़फोड़ की कोशिश के आरोप भी लगे। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, आठ लोगों पर केस दर्ज पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स लगाई गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.