गौरीगंज, फरवरी 27 -- शुकुल बाजार। तहसील क्षेत्र मुसाफिरखाना के दारानगर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को एसडीएम अभिनव कनौजिया ने सहायक चकबंदी अधिकारी निर्भय द्विवेदी के साथ ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों व किसानों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वरासत, नाम दुरुस्तीकरण और मतदान केंद्र जैसी समस्याओं पर एसडीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। चौपाल में वरासत और नाम दुरुस्तीकरण से संबंधित पांच शिकायतें सामने आईं। इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को बगैर किसी विलंब के नियमानुसार वरासत करने का आदेश दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोराज यादव सहित ग्रामीणों ने गांव में मतदान केंद्र न होने की समस्या उठाई। बताया कि मतदान के लिए दो किलोमीटर दूर दूसरी ग्राम पंचायत नीमपुर जाना पड़ता है, जिससे बुजुर्गों व महिलाओं को कठिनाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.