प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दारागंज क्षेत्र के निवासियों को इस बार गर्मी में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार से दारागंज में नया 'पुलिस चौकी फीडर' शुरू कर दिया गया। तीन ट्रांसफार्मरों का लोड देकर इसका ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोग बिजली कटौती से बहुत परेशान हुए। दारागंज के बक्शी बांध, फुलवरिया रोड, कच्ची सड़क समेत अन्य मोहल्लों में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली गुल रही। इसके कारण लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने इसकी सूचना पहले से नहीं दी थी। बता दें कि फोर्ट रोड उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली सुधार कार्य चल रहा है। 12 से 24 फरवरी तक जर्जर तार बदले जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बक्शी बांध के पास बने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.