प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झूंसी नए रेल पुल के पास सिग्नल का केबल काटने वाले युवक को आरपीएफ रामबाग ने गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने बताया कि झोपड़पट्टी दारागंज निवासी सिकंदर बिंद ने केबल काटा था। उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि जांच के बाद आरपीएफ ने उसे मुचलके पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को दारागंज झूंसी रेलवे पुल के पास स्मैकिया घूम रहा था। केबल काट कर चोरी करने के लिए उसे तार काट दिया। इससे सिग्नल ठप हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीके सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दी गई। उस वक्त एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन को मोबाइल से मैसेज करके पास कराया गया। इसके बाद दोपहर में नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत गुजरने वाली थी। इस वीआईपी ट्रेन को भी मैनुअल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.