दरभंगा, अप्रैल 26 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के पीजी हिन्दी विभाग के तहत संचालित पत्रकारिता एवं जनसंचार कोर्स के 2025-26 सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र काफी विस्तृत एवं महत्वपूर्ण है। इसमें नैतिकता की काफी महत्ता होती है। पत्रकारों को हमेशा प्रेस मैन्युअल का पालन करना चाहिए। पत्रकार हमें सिर्फ वस्तुस्थिति से अवगत ही नहीं करते, बल्कि समाज की सर्वोत्तम सेवा भी करते हैं। अखबारों की छोटी खबर भी काफी प्रभावी सिद्ध होती है। कहा कि पत्रकारिता हमें दिशा प्रदान कर दायित्वों का बोध भी कराता है।मुख्य अतिथि डॉ. आरएन चौरसिया ने पत्रकारिता को समाज का आईना बताते हुए कहा कि यह एक बड़ा मध्यम है जो लोगों को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.