मेरठ, मार्च 30 -- कंकरखेड़ा के गांव दायमपुर के जंगल में देर-रात चोर नलकूप के बिजली के खंभों के तार काट चोरी कर ले गए। रविवार सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। गांव दायमपुर के रहने किसान बृजपाल, अजय मलिक, विनय शर्मा, बृजेश शर्मा, महिपाल के अपने गांव के जंगल में नलकूप है। रविवार सुबह सभी किसान अपने नलकूपों पर खेतों में पानी चलाने के लिए पहुंचे, उन्होंने देखा कि चोर 24 बिजली के खंभों के काटकर चोरी कर ले गए हैं। चोरी किया तार करीब 72 सौ मीटर बताया गया। किसानों ने यह भी बताया कि चोरों ने एक साल में पांचवीं बार खंभों से तार काटकर चोरी किया है। किसानों का कहना है कि अगर उनके खेतों को पानी नहीं मिलेगा तो फसल खराब हो जाएगी। किसानों ने हंगाम...