दाम बढ़ने के बाद तेल की उपलब्धता को लेकर संकट बरकरार
बागपत, मई 21 -- बागपत। पेट्रोल के दाम 98.45 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं। वहीं, डीजल का दाम 91.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके बावजूद तेल कंपनियों की मंशा में बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे। आपूर्ति का ढर्रा और भी बिगड़ रहा है। तेल संकट के चलते कई पंप ड्राई हो चुके है, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वितरकों ने बताया कि हालिया वृद्धि के बाद भी तेल कम्पनियों के मिजाज चढ़े हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी टैंकर समय से नहीं मिल रहे। जानकारों का कहना है नियमित रूप से होने वाले घाटे में कमी की मंशा के लिए आपूर्ति सख्ती से की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों पंप ऐसे हैं, जो कि नियमित आपूर्ति न मिलने के कारण ड्राई हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी यह स्थिति देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- कटौती के साथ लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.