फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लड़खड़ा रही है। आलम यह है कि करीब चार दिन से सिलेंडरों की कमी के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ताओं में खासा रोष दिखाई दे रहा है। उधर सिलेंडरों की जमाखोरी को लेकर जिला पूर्ति विभाग भी अलर्ट मोड पर है। बीते कुछ समय से चल रहे खाड़ी देशों में युद्ध के चलते जिले की गैस एजेंसियों में सिलेंडरों की आपूर्ति में कुछ कमी आने लगी है। आईओसी हो या फिर भारत गैस आदि सभी एजेंसियों में जो सिलेंडर पूर्व में आसानी से उपलब्ध हो जा रहा था वह वर्तमान में संकट से मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं की माने तो पहले गैस को बुक करने के बाद महज 24 घंटे के अंदर ही सिलेंडर डिलेवर हो रहा था लेकिन इस समय बुकिंग के दो से तीन दिन बाद ही सिलेंडर पहुंच रहा है। जबकि बीते करीब चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.