नोएडा, मई 15 -- नोएडा, उदय सिंह। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने के बीच शहर के पंप पर किसी भी तरह की परेशानी देखने को नहीं मिली। वाहन चालक आराम से पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे। हालांकि, सीएनजी पंप में पेट्रोल पंप से अधिक वाहनों की संख्या दिखी। वहीं, लोगों का कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से उनका बजट बिगड़ सकता है। उन्हें दूध के बाद अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने का डर सता रहा है। यह भी पढ़ें- तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वारईंधन के दाम में वृद्धि लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य वस्तुओं की कीमत भी बढ़ सकती है। जिले में बीपी, एचपी और आईओसी की 85 पंट्रोल पंप है। इन पर हर रोज आठ लाख लीटर पेट्रोल खपत होती है। जबकि साढ़े आठ लाख लीटर डीजल की खतम होती है। सेक्टर-105 बी पॉकेट एचआईजी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के ...