लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंडों के लगातार बढ़ते दाम का सीधा असर अब लोहरदगा जिले के स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील पर पड़ने लगा है। बच्चों की थाली में शामिल पौष्टिक आहार अंडा अब गायब होने लगा है। कई स्कूलों में इसके स्थान पर केला या मौसमी फलों के टुकड़े परोसे जा रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई स्कूलों ने इसकी लिखित सूचना विभाग को भेजते हुए अंडा खिला पाने में लाचारी जताई है। ठंड बढ़ते ही गत एक माह में अंडों की कीमत में 20 से 30 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। वर्तमान में जिले में कच्चा अंडा सात से आठ रुपये प्रति पीस बिक रहा है। जबकि सरकार मिड-डे मील अंडा मद में अब भी प्रति अंडा केवल छ्ह रुपये का ही भुगतान कर रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जब अंडे की कीमत चार रुपये थी, तब सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, बुधवार और शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.