गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 7 मार्च से 60 रुपये बढ़ाया गया। जिन उपभोक्ताओं ने इसके पहले बुकिंग कराई थी. उनको अब तक सिलेंडर नहीं मिला है लेकिन डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। ऐसे उपभोक्ता मोबाइल लेकर एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई दिनों से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे अरविंद द्विवेदी, ऋतिक निषाद और सीमा ने बताया कि सात मार्च से पहले बुकिंग कराई थी। सिलेंडर नहीं पहुंचा लेकिन 915 रुपये का डिलीवरी का मैसेज आ गया। एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च को बुकिंग कराई थी, ऑन लाइन पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। इस सबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑयल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि बिना सिलेंडर मिले डिलीवरी का मैसेज आने वाले उपभोक्ताओं को जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.