दाम बढ़ने के साथ पेट्रोल पंपों में लंबी होने लगी कतारें
फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीएनजी पंपों पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के एकमात्र सीएनजी पंप पर इन दिनों सुबह से देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालात यह हैं कि पहले जहां वाहन स्वामियों को गैस भरवाने में महज 10 मिनट लगते थे। वहीं अब करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई वाहन चालकों का दावा है कि मांग बढ़ने के कारण कई पंपो पर सीएनजी समाप्त भी हो चुकी है। गत दिनों से एक के बाद एक कर लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में तीन बार इजाफा हो चुका है। जिससे पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो चुका है। वहीं डीजल के दाम भी 95 रुपये के आसपास हो चुके हैं। ऐसे में सीएनजी की मांग भी बढ़ चुकी है जिससे सबसे अधिक परेशानी ऑटो चालकों, टैक्सी संचालकों और निजी कार मालिकों को हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.