हाजीपुर, जून 20 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. मध्य-पूर्व में जारी जंग के कारण डीजल पेट्रोल के साथ-साथ रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। अब महिलाओं के मेकअप का खर्च भी बढ़ता दिख रहा है। कंपनियों ने लिपस्टिक, साबुन, सेंट से लेकर चेहरे पर लगाने वाले क्रीम की कीमतों में बढ़ोतरी तो नहीं की है, लेकिन उनका वजन कम कर दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के साथ पाम आयल के आयात पर हुए असर का सौदर्य प्रसाधन पर असर साफ दिख रहा है।

बाजार का प्रभाव जिले के हाजीपुर, महुआ, महनार, लालगंज, सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के बाजार में पकड़ बनी रहे, इसलिए कंपनियों ने कीमत तो नहीं बढ़ाई, बल्कि उसी मूल्य पर वजन कम कर सामान उपलब्ध करा रही हैं। खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, प्रमुख ब्रांड का 10 रुपए में बिकने वाला साबुन पहले 62 ग्राम का आता था। ...