दाम नहीं तो काम नहीं स्लोगन के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना
बहराइच, मई 23 -- फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर सीएचसी पर तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। शनिवार को नाराज कर्मचारियों ने फखरपुर अस्पताल में दाम नही तो काम नहीं, नो पे नो वर्क का स्लोगन लेकर कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया। एएनएम, सीएचओ व आशा कर्मचारी सावित्री, राजकुमारी, शिवेंद्र पांडेय, कीर्ति नागर, शालिनी वर्मा, अलीमा, अमर परमार, नीलम राणा, सीमा शुक्ला, सपना, श्वेता, प्रियंका, आंचल, सोनाली, कविता, राजकुमारी, सुमन आदि ने अधीक्षक एनके सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा सभी लंबित भुगतान किया जाए। आशाओं को पिछले चार माह से कोई भुगतान नहीं किया गया है। समान कार्य समान वेतन स्थानांतरण वेतन विसंगत दूर होनी चाहिए। हर माह के पांच तारीख तक भुगतान कराया जाए।
काली पट्टी बांध किया विरोध सीएचसी शिवपुर के संविदा कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.