बोकारो, फरवरी 8 -- दामोदा कोलियरी विस्तारीकरण को नार्थ दामोदा धौड़ा शिफ्टिंग काम शुरू दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल दामोदा कोलियरी के विस्तारीकरण में बाधक बनी नार्थ दामोदा धौड़ा के शिफ्टिंग का काम प्रारंभ हो गया है। गत 27 जनवरी को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के नेतृत्व में दामोदा कोलियरी प्रबंधन और नार्थ दामोदा धौड़ा के निवासियों के बीच समझौता वार्ता की गई थी। वार्ता में नार्थ दामोदा धौड़ा के निवासियों को बोकारो झरिया आवासीय कॉलोनी में आवास देने और बोकारो झरिया स्थित पीओ आवास क्षेत्र की खाली पड़ी जमीन पर घर बनाने हेतु एक एक डिसमिल जमीन विस्थापित हो रहे ग्रामीणों को देने पर सहमति बनी थी। समझौता वार्ता पर प्रबंधन ने पहल करते हुए उपेंद्र भुईयां, मोहन भुईयां व गुड्डू भुईयां को आवास के साथ साथ घर बनाने हेतु जमीन माप कर उपलब्ध करा दिया। इसके बाद वे अपने...