दामोदर हादसे के पीड़ित परिजनों से मिले पंसस अयुब
लातेहार, जुलाई 26 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बीते दिनों दामोदर गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे के बाद रविवार को पंसस अयुब खान ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दु:खद घटना के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित सहायता नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरतलब है कि 22 जुलाई की शाम चंदवा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दामोदर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में घुस गई थी। हादसे में प्रमोद गिरी की पत्नी राखी देवी, स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार और उनकी पत्नी खुशबू देवी की मौत हो गई। बाद में गंभीर रूप से घायल ललिता देवी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दुखद घटना का प्रभाव इस दर्दनाक हादसे से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.