धनबाद, मई 26 -- युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट की ओर से गंगा दशहरा पर दलदली आश्रम के समक्ष दामोदर नदी की पूजा अर्चना की गई। सोमवार को पंचेत में संयोजक जयराम शाह, प्रभारी निशांत मिंज के नेतृत्व में दामोदर नदी व संयोजक गौतम दसौंधी, प्रभारी निताई चटर्जी की देखरेख में गंगा आरती हुई। दामोदर व सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति व जीवनधारा की प्रतीक: मंत्री योगेंद्रदामोदर नदी की पूजा दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक सह आरोग्य भारती के प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा प्रथम चरण में औद्योगिक प्रदूषण से दामोदर को मुक्त कराया गया। दूसरे चरण में घरेलू नल जल नगरीय प्रदूषण रोकने के लिए अभियान चल...