बोकारो, मार्च 9 -- पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली टाटा धनबाद हाइवे में कुर्रा मोड़ के पास सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय हरिपद मोदी की मौके पर मौत हो गई। वो चार दिन पहले मृत पिता स्वर्गीय जगतू मोदी की अस्थियों का विसर्जन करने बाइक से एक रिश्तेदार के साथ दामोदर जा रहे थे। इस क्रम में वो अपने कुरमा गांव से निकल कर हाईवे में कुर्रा मोड़ के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे। हरिपद मोदी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार जख्मी रिश्तेदार को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घर में पिता की मौत का मातम तो था ही, बेटे की मौत से घर व गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर आक्रोशित परिजन व ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.