रामगढ़, मई 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के गरेवाटांड़ स्थित दामोदर नद में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। डूबने वाला युवक घुटूवा बाजार टांड़ निवासी सयूब अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र समीर अंसारी बताया गया है। जानकारी के अनुसार समीर अंसारी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने दो दोस्तों आरिफ और हसन अंसारी के साथ बाइक से दामोदर नदी में नहाने पहुंचा था। यह भी पढ़ें- भागलपुर : मुसहरी घाट में डूबने से युवक की मौत, गुरुवार को डूबे शख्स का पता नहींघटना का विवरण इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके दोनों दोस्तों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ पतरातू के 7-8 गोताखोरों को भ...