जहानाबाद, जून 30 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के दामोदर बीघा गांव से पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस और एलटीएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 300 लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है। उन्होंने ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- दामोदर बीघा से 30 लीटर देशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...