बोकारो, मार्च 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के बाटा गली स्थित पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा के आवासीय कार्यालय में दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। अध्यक्षता भरत वर्मा ने की। निर्णय लिया गया कि विश्व जल दिवस के तहत आगामी 22 से 23 मार्च तक आईएसएम धनबाद के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। साथ ही फुसरो दामोदर पुल मेन रोड से दामोदर नदी तक पीसीसी सड़क निर्माण हेतु फुसरो नगर परिषद के अधिकारी से मिला जायेगा। दयानन्द बरनवाल, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, पंकज पाण्डेय, शंकर प्रसाद सिन्हा, श्रीराम सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रवि शंकर, विक्की यादव, दिनेश कुमार आदि थे। 14. बाटा गली में सोमवार को बैठक में शामिल सभी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.