रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि । झारखंड में दामोदर नद के जल को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2004 से चलाए जा रहे दामोदर बचाओ आंदोलन के तहत आज रामगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक नई सराय रामगढ़ स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम में गोविंद पी मेवाड़ कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनसुल सारण उपस्थित हुए । बैठक में बताया गया कि वर्ष 2004 में झारखंड की जीवन रेखा दामोदर नद का जल अत्यधिक प्रदूषित एवं पीने योग्य नहीं था, वर्ष 2004 से लगातार जनजागरूकता अभियान, नदी संरक्षण कार्यक्रम , वैज्ञानिक तरीके से जल परीक्षण और सामाजिक सहभागिता आंदोलन के कारण आज इसकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आंदोलन के प्रमुख प्रेरणास्रोत सरयू राय जी के नेतृत्व में यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

ह...