रामगढ़, अप्रैल 20 -- गिद्दी,निज प्रतिनिधि।गिद्दी दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम पांडेय ने कहा कि जर्जर दामोदर पुल को लेकर पिछले दो वर्षों से समिति आंदोलन कर रही है। जिसके कारण नया पुल का निर्माण और पुराने पुल की मरम्मत अब जल्द होने वाली है। पुल को लेकर हजारीबाग सांसद और मांडू विधायक की भूमिका सकारात्मक रही है। इसका डीपीआर तैयार हो चुका है। दो-तीन दिनों में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक होने वाली है। इसके बाद सीसीएल प्रबंधन पहली किस्त की राशि चार लाख 86 हजार रुपए राज्य सरकार को दी जाएगी। कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री इस पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए महाधरना और सड़क जाम कर रहे है, लेकिन क्षेत्र की जनता सब जानती है। यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री की जीएम के वार्ता के बाद गिद्दी पुल से हटा जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.