रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रविवार की सुबह रामगढ़ शहर के दो परिवारों के लिए कभी नहीं भूलने वाला दर्द दे गई। घर से फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले तीन दोस्तों में से दो की कुजू थाना क्षेत्र के रउता स्थित दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया। हादसे के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान किसान नगर निवासी प्रिंस सोनकर और वैभव कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वहीं तीसरा बच्चा आयुष तिवारी सुरक्षित बच गया। बताया गया कि रविवार सुबह करीब छह बजे तीनों दोस्त अपने-अपने घरों से निकले थे। परिजनों को उन्होंने फुटबॉल खेलने जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में वे कुजू के रउता स्थित दामोदर नदी पहुंच गए। नदी किनारे पहुंचने के बाद तीनों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वैभव ...