धनबाद, अप्रैल 18 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में गुरूवार को मिले एक नर कंकाल की पहचान होने के बाद शुक्रवार को सुमित राय के परिजनों ने नर कंकाल को दामोदर नदी किनारे मिट्टी में दफन कर दिया। इस संबंध में सुमित के परिजनों ने बताया कि बीते 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के दौरान दामोदर नदी की तेज धार में छह युवक बह गए थे। काफी खोजबीन के बाद पांच युवको के शव बरामद कर लिए गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश सुमित कुमार राय का शव नहीं मिल सका था। उन लोगों ने बताया कि बुधवार को कुछ लोग दामोदर नदी के कुंजी घाट के समीप स्नान करने गए थे, तभी उन्होंने देखा कि एक नर कंकाल आधा बालू में दबा हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर दिलीप राय अपने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कंकाल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.