बोकारो, मई 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी के बोरवाघाट में मंगलवार दोपहर स्नान के दौरान दो किशोर नदी में डूब गए। स्थानीय युवकों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक बालक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे बालक की तलाश देर शाम तक जारी रही। मृत छात्र की पहचान माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी शशिकांत ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। वहीं लापता छात्र सिटी थाना क्षेत्र के एलएच निवासी संतोष कुमार का 14 वर्षीय पुत्र सूर्य कुमार बताया जा रहा है। ट्यूशन के लिए निकले, पहुंच गए नदी घाट यह भी पढ़ें- तीन दिन पूर्व बागमती में डूबे दूसरे युवक का शव भी मिलाघटना का विवरण पुलिस सूत्रों के अनुसार आजाद नगर और एलएच क्षेत्र के तीन छात्र स्कूटी से सुबह करीब साढ़े 11 बजे बोरवा...