बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड सांस्कृतिक मंच की ओर से दामोदर नदी पुपुनकी ब्रिज के पास बुधवार को टुसू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चास के समाजसेवी उमेश ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ठाकुर ने कहा कि जरुरतमंद लोगों के उत्थान को लेकर सकारात्मक काम किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 600 बच्चों को गोद लेकर उन्हें सहायता प्रदान की जा रही है। बच्चों को पाठ्य सामग्री, पोशाक आदि प्रदान की जा रही है। चास नगर निकाय के चुनाव में मेयर पद पर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सबसे सहयोग से चास नगर को माडल टाउन के रुप में विकसित किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष पार्वती चरण महतो ने कहा कि समाजसेवी उमेश ठाकुर गरीबों के उत्थान को लेकर काम कर रहे हैं। कलाकारों ने झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। लोक कलाकार कैलाश देहाती ने झारखंडी संस्कृति पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.