बोकारो, अप्रैल 2 -- कथारा। जिला खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में दामोदर नदी के चांपी एवं असनापानी घाट पर छापामारी की गई। एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया जिसका उपयोग अवैध बालू ढुलाई में किया जा रहा था। बताया जाता है कि इन घाटों पर लंबे समय से अवैध रूप से बालू उठाव और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। जब्त किए गए ट्रैक्टर को कथारा ओपी लाया गया है जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...