रामगढ़, दिसम्बर 9 -- रामगढ़,एक प्रतिनिधि। मरार निवासी शशिकांत मेहता उम्र 35 वर्ष पिता स्व. रामप्रवेश प्रसाद ने रामगढ़ थाना में मंगलवार को एक आवेदन देकर जानकारी दी कि उनके पिता रामप्रवेश प्रसाद पिता स्व. बालकेश्वर प्रसाद की दामोदर नदी पुल से गिरने से मौत हो गई। आवेदन के अनुसार 9 दिसंबर को स्व. रामप्रवेश प्रसाद सैर करने के लिए दामोदर नदी के पुल पर गए थे। इसी दौरान अचानक फिसलकर वे नीचे गिर पड़े। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुत्र शशिकांत मेहता घटनास्थल पहुंचे। जहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे अकेले घूम रहे थे और टहलने के दौरान नीचे गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। परिजन मूल रूप से रोहतास बिहार के रहने वाले हैं। परिवार की ओर से कहा गया कि घटना में किसी भी व्यक्ति पर संदेह नहीं है और यह पूर्णतः दुर्घटनावश हुई मौत है। ध...