बोकारो, जनवरी 9 -- दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने उपायुक्त बोकारो को पत्र लिखकर डीवीसी प्रबन्धन द्वारा दामोदर नदी के अन्दर उसके बेड में उच्च बाढ़ सीमा के अन्दर अवैध रूप से पक्का कंक्रीट की दिवार बनाने पर रोक लगाने की मांग की है। जिसमें बताया गया कि दामोदर घाटी निगम के चन्द्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र प्रबन्धन द्वारा दामोदर नदी के किनारे से 50 मीटर के अन्दर एक पक्का कंक्रीट के दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। इस दीवार के निर्माण को लेकर भारी मात्रा में जंगलों की कटाई,अवैध रूप से बालू की निकासी, व भारी मशीनों द्वारा मिट्टी की कटाई कर दामोदर नदी के प्राकृतिक स्वरूप से अपराधिक छेड़ छाड़ किया जा रहा है। जो गम्भीर चिन्ता का विषय है व नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को बनाऐ रखने के लिए मान्य कानुनों का घोर उल्लंघन भी है। इसको लेकर उ...